फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जोहड़ की जमीन पर बने पुराने मकानों को न गिराए सरकार

Mon, 22 Jun 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
परमवीर सिंह, कांग्रेस विधायक
विज्ञापन
टोहाना। कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जोहड़ की भूमि पर वर्षों से बने पुराने मकानों को न गिराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में न्यायालय में जनता के पक्ष में मजबूती से पैरवी करनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि टोहाना क्षेत्र में पहले से ही अनेक जोहड़ मौजूद हैं और नए जोहड़ों की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में जोहड़ की भूमि पर वर्षों से बने मकानों को तोड़ना उचित नहीं होगा।
उन्होंने सुझाव दिया कि जहां नए जोहड़ की आवश्यकता नहीं है वहां बसे हुए परिवारों को भूमि की कीमत निर्धारित कर राहत दी जानी चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार को पहले विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित करना चाहिए और फिर उच्च न्यायालय के फैसले में संशोधन के लिए न्यायालय का रुख करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे पुराने मकानों को बचाया जा सके। कई गांवों में पहले से पर्याप्त जोहड़ मौजूद हैं, इसलिए नए जोहड़ों की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने पंचायतों और सरपंचों से अपील की कि वह सरकार को लिखित रूप में सूचित करें कि उनके गांव में नए जोहड़ की आवश्यकता नहीं है। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए। सरकार को विधानसभा में ठोस नीति बनाकर पुराने मकानों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए और न्यायालय में मजबूत पक्ष रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें