फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी संचालक पर हमला कर छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट एरिया स्थित विनोद नगर में चार युवकों ने घर में घुसकर दूध की डेयरी चलाने वाले युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर सोने की चेन छीन ले गए। घायल अमित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने अमित की शिकायत पर कन्हैया, टीटा, सोनू और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एचटीएम थाना पुलिस में दी गई शिकायत में विनोद नगर निवासी अमित ने बताया कि वह शिव नगर में दूध की डेयरी चलाता है। 15 अप्रैल शाम को घर पर बैठा था। इसी दौरान उक्त लोग घर में घुस आए और लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर गले से 6 तोले की सोने की चेन छीन कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें