फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सिंघवा खास निवासी 19 वर्षीय युवती आस्था की संदिग्ध हालत में तबियत बिगड़ने से माैत हो गई। युवती का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सचित ने रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे आस्था को मृत घोषित किया। जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद बास थाने की जांच अधिकारी सुनीता ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
हिसार। बरवाला क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी राजेश (39) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अप्राकृतिक बताया गया है। जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें