हिसार। गांव तलवंडी राणा में महिला को गाली देने से मना करने पर एक परिवार पर कुछ लोगों ने रविवार सुबह हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में तलवंडी राणा निवासी सतीश ने बताया कि वह ऑटो मार्केट में वेल्डिंग का काम करता है। रविवार सुबह 9 बजे वह, उसकी पत्नी अमरो, बेटा प्रदीप व पुत्रवधू मंजू घर पर मौजूद थे।
आरोप है कि विक्रम की पत्नी कमलेश अपने घर के ऊपर से उनके परिवार को गालियां दे रही थी। बेटा प्रदीप बाइक पर पानी लेने गया था। मैंने कमलेश को कहा कि वह गालियां क्यों दे रही है। तभी अचानक विक्रम, उसकी पत्नी कमलेश, जयबीर, सपना, राजू, सत्यवान, अशोक, सोनिया, तेलु राम, सन्नी, राहुल लाठी, डंडे, गंडासी, तलवार व छुरी लेकर आए और सतीश पर हमला कर दिया। बेटा और पत्नी बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। सतीश ने बताया कि आरोपियों के परिवार की एक लड़की घर से चली गई थी, उन्हें हम पर शक है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 11 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो