फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नए सदन की पहली सामान्य बैठक 22 मई को, पार्षदों से मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नए सदन की पहली सामान्य बैठक 22 मई को सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक के लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। पार्षदों को 16 मई दोपहर 12 बजे तक प्रस्ताव देने को कहा गया है। बता दें कि नए पार्षदों ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण की थी। नियमानुसार शपथ ग्रहण करने के 60 दिन के अंदर पहली सामान्य बैठक करनी होती है। साथ ही पहली बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का भी चुनाव करना होता है।
विज्ञापन

अभी तक के शेड्यूल के हिसाब से सामान्य बैठक के लिए एक दिन निर्धारित किया गया है। हालांकि इससे पहले के सदन में यह बैठक तीन दिन चलती थी। तीनों दिन अलग-अलग विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाती की थी। ऐसे में जिन प्रस्तावों पर तीन दिन चर्चा होती थी, उन पर एक दिन में चर्चा कैसे होगी।
सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव पर भी संशय
फिलहाल सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव पर भी संशय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो अभी तक सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। पार्टी की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद ही चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्षद अपने वार्डाें में करवा सकेंगे एक-एक करोड़ के काम
अब निगम के पार्षद अपने वार्डों में एक-एक करोड़ रुपये के काम करवा सकेंगे। पिछले दिन शहर पहुंचे निकाय मंत्री विपुल गोयल से सभी पार्षदों के लिए 50-50 लाख रुपये मंजूर किए थे। इस बजट का इस्तेमाल वे अपने वार्डों में विकास कार्यों में कर सकते हैं। इस घोषणा के बाद पार्षदों ने विकास कार्यों की लिस्ट बनाकर सौंपी, जिनका बजट 50 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया। इस देखते हुए निगम प्रशासन व मेयर ने इस बजट को बढ़ाकर एक-एक करोड़ रुपये करने का फैसला किया।
निगम कार्यों में पहुंची ऑडिट टीम
उधर, निगम कार्यालय में चंडीगढ़ से चार सदस्यीय ऑडिट टीम पहुंची है। यह टीम निगम के सभी आय व व्यय का ऑडिट करेगी। ऑडिट टीम में एक सीनियर ऑडिटर व तीन ऑडिटर शामिल हैं। हर तीन साल में एक बार यह ऑडिट किया जाता है। यह टीम ऑडिट कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जो अपने उच्च अधिकारियों को सौपेगी। अगर उस ऑडिट में टीम को किसी भी तरह की आपत्ति लगती है, उसका पैरा बनाकर निगम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें