फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्यनगर में जैव चिकित्सीय कूड़ा भंडार में छह घंटे बाद भी सुलती रही आग, धुएं से ग्रामीण बेसुध

विज्ञापन
आर्य नगर के पास कचरे के ढेर में लगी आग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। शहर के आर्यनगर पुल के पास स्थित जैव चिकित्सीय कूड़ा भंडार (बायोमेडिकल वेस्ट डंपिंग यार्ड) में वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और 30 से अधिक वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, रात करीब साढ़े 10 बजे तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई और कूड़े से धुआं और आग की लपटें दिखाई देती रहीं।
विज्ञापन

आग लगने से आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध और धुएं का गुबार फैल गया। इस दौरान एक ग्रामीण बेसुध होकर गिर पड़ा, मौजूद लोगों ने उसे समय पर बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण कोई चिंगारी कूड़े तक पहुंची और आग भड़क गई।घटना के दौरान आसपास की सड़कों पर अंधेरा छा गया और लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कूड़ा भंडार को आबादी से दूर करने की मांग की है। इससे पहले ग्रामीण कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें