फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने नहीं लिया शव, कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से नागोरी गेट तक कैंडल मार्च निकालते परिजन।
विज्ञापन
हिसार। चंदन नगर निवासी राधेश्याम की हत्या के मामले में तीसरे दिन सोमवार को भी परिजनों ने शव नहीं उठाया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय हमें डरा रही है। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की शाम नागरिक अस्पताल से नागोरी गेट तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। दोपहर करीब दो पौने दो बजे सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया लेकिन परिजन अब भी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों ने कहा कि हम मंगलवार को नागरिक अस्पताल से फव्वारा चौक तक पैदल मार्च निकालेंगे। फव्वारा चौक पर सीएम का पुतला जलाकर विरोध जताएंगे।
बता दें कि अवैध संबंध के चलते 19 अप्रैल को चंदन नगर निवासी राधेश्याम की पत्नी ने प्रेमी व परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर दी। राधेश्याम के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। परिजनों ने यह कहते हुए शव उठाने से मना कर दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। धरने पर बैठे राधेश्याम के परिजन सुनील, हवा सिंह, भूप सिंह, रामचंद्र आदि ने बताया कि अगर राधेश्याम ने फंदा लगाकर आत्महत्या की तो उसका शव बेड पर कैसे आया। यही नहीं राधेश्याम के गले में नाखून के खरोंच जैसे निशान भी मिले। गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने शनिवार सुबह मोनिका ने बात की तो उसने बताया था कि रात को राधेश्याम ने फंदा लगाने का प्रयास किया था। तब उसकी वीडियो बना ली थी। उसके बाद पति को नीचे उतारकर पानी पिलाया था। उसने राधेश्याम के साथ बातचीत की थी। फिर वह दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह उठी तो पति राधेश्याम ने कमरे में फंदा लगा रखा था। परिजनों के मुताबिक मोनिका ने दो बैग में कपड़े व जेवर डाले हुए थे। वह मौका मिलते ही भागने की फिराक में थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें