फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गिरावट ने बढ़ाई ठंडक, धुंध का भी असर

Sat, 05 Dec 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में आ रही लगातार गिरावट ने शहर में ठंडक बढ़ा दी है। सुबह कोहरे ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम के समय ज्यादा ठंड रहने लगी है।
विज्ञापन


तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहने लगा है। आने वाले समय में ज्यादा कोहरा होने की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने व्यापक प्रबंध कर लिए हैं।

वहीं पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों को भी धुंध से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।

एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को मौसम खुश्क व साफ रहेगा जबकि इसके बाद सुबह के समय कहीं-कहीं हलकी धुंध रहने की संभावना है।

रेलवे लगाएगा एंटी फोग डिवाइस
उत्तरी भारत में सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के कारण रेल यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है। खास तौर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर एवं बीकानेर मंडल के जयपुर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-भटिंडा वाया हिसार क्षेत्र में कोहरे की अधिकता रहती है।

इन इलाकों में रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। कोहरे के मद्देनजर उत्तर पश्चिमी रेलवे एंटी फोग डिवाइस चमकने वाले साइन बोर्ड, डेटोनेटर (पटाखे) व नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों व अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोहरे की अधिकता के समय गाड़ियों के संचालन में भी कमी की जाएगी।

जीपीएस सिस्टम होगा लैस
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर-रेवाड़ी एवं रेवाड़ी-भटिंडा रेल खंड के सभी रेलवे स्टेशनों के सिग्नल एवं समपार फाटकों के सिग्नलों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है।

गाड़ी के संचालन के समय गाड़ी के लोको पायलेट एंटी फोग डिवाइस लॉकोमोटिव में स्थापित करेंगे। जो आगे आने वाले पांच किलोमीटर की दूरी तक सिग्नलों, समपार फाटक एवं स्टेशनों की जानकारी डिस्पले और ऑडियो द्वारा लोको पायलेट को देगा।
विज्ञापन


रोडवेज भी रात की बसों को रखेगा बंद
रोडवेज प्रशासन की ओर से धुंध बढ़ने के बाद रात्रि की बसों का संचालन बंद रखा जाएगा। खासकर लंबे रूट की बसों को दिन के समय में ही दौड़ाया जाएगा।

हालांकि अभी तक ज्यादा धुंध नहीं होने के कारण बसों का संचालन नहीं रोका गया है। मगर आने वाले समय में ऐसे कदम उठाने की पूरी संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें