फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंद डिब्बे से बाहर निकले हैप्पी कार्ड तो खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के हैप्पी कार्ड देने शुरू कर दिए हैं। रोडवेज की ओर से तीन दिन में 784 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। कार्ड मिलने के साथ ही लोगों के चेहरे खिल गए। बुधवार को कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों को कार्ड देने के बाद उसे एक्टिवेट किया जा रहा है। एक्टिवेट होने के साथ ही 1000 किलोमीटर तक फ्री सुविधा शुरू हो गईं। रोडवेज की ओर से दिए जा रहे हैप्पी कार्ड एक साल तक वैद रहेगा। यदि आप एक साल में 1000 किलोमीटर पूरा नहीं करते हैं तो वह आगे नहीं मिलेंगे, यानि 1 साल के दौरान ही 1000 किलोमीटर तक सफर करना होगा।
विज्ञापन

बता दें, कि रोडवेज के बस पास कार्यालय में पिछले काफी समय से 10 हजार हैप्पी कार्ड डिब्बे में धूल फांक रहे थे।कार्ड लेने के लिए लोग बार-बार चक्कर काट रहे थे। लोगों से बातचीत कर इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो रोडवेज अधिकारियों की जाग खुली और सोमवार से हैप्पी कार्ड बांटने शुरू किए। रोडवेज की ओर से बूथ नंबर-14 के पास कार्ड दिए जा रहे हैं। जबकि कार्ड एक्टिवेट करवाने के लिए पास ब्रांच जाना होगा।
जीरो बैलेंस की मिलेगा टिकट
यदि आप हैप्पी कार्ड दिखाकर रोडवेज बस में सफर करते हैं तो आपको हैप्पी कार्ड की जीरो बैलेंस की टिकट मिलेगा। उस टिकट में लिखा होगा कि आपने कितने किलोमीटर सफर कर लिया हैं और कितने किलोमीटर अभी बाकी हैं। ई-टिकटिंग मशीन से कार्ड स्वाइप कर परिचालक हैप्पी कार्ड की टिकट देगा। जिन लोगों ने 6 मार्च से 15 मार्च तक हैप्पी कार्ड अप्लाई किए थे, फिलहाल उन्हें ही दिए जा रहे हैं। सरकार की ओर से हैप्पी योजना शुरू की गई थी। इसमें एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार से हैप्पी कार्ड देने शुरू कर दिए हैं। तीन दिन में 784 कार्ड दिए जा चुके हैं। कार्ड एक्टिवेट होने के साथ ही रोडवेज बस में सुविधा फ्री हो रही है। - अजय, पास इंचार्ज, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें