फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छंटेगा धूल का गुबार...पक्की राह से संवरेंगी 5 कॉलोनियां, साई कॉलोनी, शिव कॉलोनी पार्ट-1 व पार्ट-2, बैंक कॉलोनी और नंद नगरी में गली निर्माण शुरू

विज्ञापन
नारियल फोड़कर गली निर्माण का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना। 
विज्ञापन
हांसी। वर्षों से कच्ची गलियों की परेशानी झेल रहे साई कॉलोनी, शिव कॉलोनी पार्ट-1 व पार्ट-2, बैंक कॉलोनी और नंद नगरी के लोगों के लिए राहत की राह खुल गई है। नई वैध हुई इन कॉलोनियों की करीब 10 किलोमीटर लंबी कच्ची गलियों को अब पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से करीब 7.93 करोड़ रुपये की लागत से सभी कच्ची गलियों का निर्माण पेवर ब्लॉक से करवाया जाएगा। काम छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक विनोद भयाना ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों के नागरिक लंबे समय से गलियों को पक्का करवाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य को मंजूरी दिलाई गई और अब काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद कॉलोनियों में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। आधुनिक और टिकाऊ पेवर ब्लॉक से गलियों को पक्का किया जाएगा। नगर परिषद निर्माण कार्य करवाएगी। अधिकारियों को गुणवत्ता के मानकों का पूरा ध्यान रखने और निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
गलियां पक्की होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कच्ची गलियों के कारण होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। बरसात के दिनों में जलभराव और आवागमन से जुड़ी दिक्कतों में भी कमी आने की उम्मीद है। शुभारंभ के दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद सैनी, नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह, जेई रविकांत, विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा मौजूद रहे।

वर्ष 2024 में वैध हुई थीं कॉलोनियां
बैंक कॉलोनी, नंद नगरी, साईं एंड शिव कॉलोनी पार्ट-1 व पार्ट-2 फरवरी 2024 में वैध हुई थीं। इन कॉलोनियों में करीब 90 गलियां कच्ची हैं। वैध होने से पहले कॉलोनी निवासी गलियों को पक्का करवाने के लिए कई बार विधायक और अधिकारियों के चक्कर काट चुके थे। अवैध कॉलोनी होने के कारण यहां विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। कॉलोनियां वैध होने के बाद भी लंबे समय तक विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। अब नगर परिषद ने करीब 7.93 करोड़ रुपये से गलियों को पक्का करने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें