फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार रूम में वकीलों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के बार रूम में सोमवार को चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई डिबेट में जमकर हंगामा हुआ। नई बिल्डिंग में खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक करवाने के मुद्दे पर वकील बंटे नजर आए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान प्रेम बिसला ने जब कहा कि वकील पैसे इकट्ठा करके अपने खर्चे पर लिफ्ट ठीक करवा लें तो विवाद बढ़ गया। विरोधी उनके खिलाफ इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।
लिफ्ट से शुरू हुआ विवाद आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। कई वकीलों ने तत्कालीन प्रधान बिसला पर उनके कार्यकाल में काम न करने के आरोप लगाए।

हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव 24 अप्रैल को होने हैं। इससे पहले बार रूम में प्री पोल एड्रेस कार्यक्रम चल रहा था। सभी प्रत्याशी अपने वादों से वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान वकीलों ने प्रत्याशियों से कहा कि पहले तो सभी प्रधान दावे करते हैं, लेकिन बाद में कोई सफाई तक नहीं करवाता।

इस पर तत्कालीन प्रधान प्रेम सिंह बिसला भड़क गए और उन्होंने कहा कि सभी जगह तो सफाई है, कहां पर है गंदगी। इस पर कई और वकील खड़ा हो गए और उन्होंने वाटर कूलर ठीक नहीं होने का आरोप लगाया।

इतनी देर में दूसरे वकीलों ने उन पर नई बिल्डिंग की लिफ्ट सही नहीं करवाने का आरोप जड़ा। इस पर विवाद भड़क गया।

बिसला ने कहा कि लिफ्ट ठीक करवाना बार का काम नहीं है। वकील चंदा करके लिफ्ट ठीक करवा लें। इस पर 40-50 वकीलों ने उन्हें घेर लिया और उन पर काम नहीं करवाने का आरोप लगाया। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही।
 
प्रेम सिंह बिसला ने कहा कि बार में जो नए सदस्य जुड़े हैं और पिछले 5-6 महीनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं, उन्हें बार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली का अभी पता नहीं है।

धीरे-धीरे पता लगेगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने जो सवाल किए हैं, उनमें से ज्यादातर काम पूरे किए गए हैं। उनके कार्यकाल में ज्यादातर कार्यों को अंजाम दिया गया।

बार की समस्याओं से संबंधित सारे कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया गया। वाटर कूलरों में समय-समय पर फिल्टरों को बदलवाया गया। गर्मी को देखते हुए एसोसिएशन के कूलरों में फिल्टर चेंज करवाए गए हैं।

प्रेम सिंह बिसला ने कहा कि लिफ्ट वाले मामले में बार एसोसिएशन का कोई लेनादेना नहीं है। एडवोकेट चैंबर कमेटी के लोगों ने मिलकर लिफ्ट लगवाई थी।

कमेटी के लोग आपस में कलेक्शन करके कमेटी के लिए फंडिंग करते हैं। लिफ्ट के रखरखाव में बार एसोसिएशन का कोई लेनादेना नहीं हैं।

लिफ्ट सही कराने के  लिए कमेटी के लोग मिलकर चंदा कर सकते हैं। फिर भी हमने लिफ्ट को सही कराने के लिए रिपेयर करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया था।
 
पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र ढुल ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मैं जो भी कार्य नहीं कर पाया हूं उसके लिए आप लोगों से माफी मांगता हूं।

ढुल ने कहा कि अगर आप मुझे इस बार मौका देते हैं तो बार सदस्यों की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की परेशानी का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा।

प्रधान पद के प्रत्याशी हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि वे 1994 से बार के मेंबर हैं और लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो प्लानिंग बनाकर कार्य किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि सीनियर और जूनियर को बराबर का सम्मान दिया जाएगा।

सुरेंद्र मेहरा ने कहा कि मैं कथनी में नहीं करनी में विश्वास रखता हूं। मेरे पास जो भी काम आएंगे उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार बार एसोसिएशन में जितने भी वकील प्रैक्टिस कर रहे हैं उनमें कोई अंतर नहीं समझा जाएगा।

प्रधान पद के प्रत्याशी सुंदर सिंह बैनीवाल ने कहा कि बार सदस्यों की समस्याओं के लिए हर समय चट्टान की तरह खड़ा मिलूंगा।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के सारे सदस्य आपस में भाईचारे की तरह रहते हैं। इस भाईचारे को सलामत रखने के लिए सारे प्रयास किए जाएंगे।

सचिव पद के प्रत्याशी अमित सैनी ने कहा कि पार्किंग की समस्या को हल करवाएंगे। बार का ऑडिटोरियम बनाने के प्रयास करेंगे।

इसके अलाला बार एसोसिएशन के सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। बार कांप्लेक्स को वाईफाई जोन कराने के लिए प्रयत्न करूंगा।

जो साथी ज्यूडीशरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए लाइब्रेरी में किताबें और कंप्यूटर की सुविधा के लिए प्रयास किए जाएंगे।

सचिव पद के प्रत्याशी राजेंद्र पंघाल का कहना है कि जो भी कार्य होगा उसे वरिष्ठ साथियों की रायशुमारी के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर साथी उन्हें वोट देकर जिताते हैं तो सचिव पद की जो भी गरिमा होगी उसकी पूरी इज्जत रखी जाएगी।

सचिव पद के प्रत्याशी रामनिवास कुल्हड़िया ने कहा कि अगर बार के साथी उन्हें चुनते हैं तो एसोसिएशन के कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा।

जो भी समस्याएं हैं चाहे वो पार्किंग की हो चाहे पुरानी बिल्डिंग में महिला शौचालयों की उन्हें दूर कराया जाएगा। साथ ही नई बिल्डिंग में पानी की सबसे बड़ी समस्या है, उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें