फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक बोले-गोद नहीं लेंगे गांव, सीएमओ के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ग्राम संरक्षण योजना के तहत ग्रामीणों की समस्याएं जानने और उनका समाधान करवाने की जिम्मेवारी क्लास 1 अधिकारियों को सौंपी है। इसके तहत अधिकारियों को एक-एक गांव गोद दिया है। वहीं हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि वे गांव गोद नहीं लेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर सीमएओ डॉक्टर रत्ना भारती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के जिला प्रधान चिकित्सक राजीव और महासचिव चिकित्सक विक्रम ने बताया कि ग्राम संरक्षण योजना के तहत शनिवार को जीजेयू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्लास 1 अधिकारियों को एक एक गांव गोद लेने की बात कहीं गई। इसी बात को लेकर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक रोहतक में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक गांव का गोदनामा नहीं लेंगे, क्योंकि चिकित्सक क्लीनिक ड्यूटी में व्यस्त है और मुश्किल से एक दिन का अवकाश मिलता है। सरकार ने इस योजना को स्वैच्छिक रूप से लागू किया है, लेकिन हमसे ये नहीं पूछा गया कि आप करना चाहते हो या नहीं। बस हमारे नाम की तो लिस्ट जारी हुई है कि आप को ये ये गांव दिए गए है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोई भी चिकित्सक गांव गोद नहीं लेगा और सोमवार से एसोसिएशन के प्रतिनिधि सरकार से बातचीत करेंगे।
एसोसिएशन के जिला प्रधान चिकित्सक राजीव ने बताया कि सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है। चिकित्सकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उनकी कार्यशैली से चिकित्सक खफा है। क्लीनिक ड्यूटी होने के बावजूद गांवों में ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा यहां के चिकित्सकों की ड्यूटी फतेहाबाद में लगाई जा रही है और जो पिछले दिनों दिव्यांगों के लिए कैंप लगा था उसमें चिकित्सकों ने पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी की थी, उसके बावजूद भी चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन सब बातों को लेकर निंदा प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें