फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज

Mon, 29 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अ
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। धाम परिसर में आयोजित बैठक में अग्रोहा के सर्वांगीण विकास के लिए धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि अग्रोहा टीले की खोदाई का कार्य कागजों में तो चल रहा है लेकिन धरातल पर कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही। इससे समाज और आम जनता में नाराजगी है। देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक अग्रोहा धाम दर्शन करने और ऐतिहासिक अग्रोहा टीले के बारे में जानने आते हैं लेकिन खोदाई कार्य अधूरा होने और टीले के इतिहास की जानकारी न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
गर्ग ने सरकार से आग्रह किया कि अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा टीले की खोदाई का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। कभी महाराजा अग्रसेन का अग्रोहा टीला लगभग 125 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ था। महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा को अपनी राजधानी बनाकर समाजवाद, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया था। उनके शासनकाल में धन और अन्न के भंडार सदैव भरे रहते थे। टीले की खुदाई के दौरान महाराजा अग्रसेन से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक और यादगार वस्तुएं मिलने की संभावना है जो अग्रोहा के गौरवशाली इतिहास को सामने लाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आनंद गोयल, पवन गर्ग, चूड़ियाराम गोयल, सुभाष जैन, आशीष सिंगला, रवि सिंगला, घीसाराम जैन और तरसेम गोयल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें