फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिंगिंग बैंड की बढ़ी डिमांड, दूल्हा-दुल्हन की कलाकारों संग एंट्री का नया ट्रेंड

विज्ञापन
एक शादी समारोह में डांस फ्लोर पर नाचते लोग।
विज्ञापन
हिसार। शादी का सीजन शुरू होते ही डीजे कारोबार में तेजी आ गई है। बदलते समय के साथ डीजे ट्रेंड में भी बड़ा बदलाव आया है। कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक अब सिंगिंग बैंड की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं दूल्हा-दुल्हन की कलाकारों के साथ एंट्री का नया चलन शादी समारोहों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन

म्यूजिकल फेरे का चलन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। डीजे कारोबारी बताते हैं कि 10–15 साल पहले शहर में डीजे की गिनती अंगुलियों पर होती थी, जबकि अब यह संख्या 300 से अधिक हो चुकी है। दुकानों पर पहुंचकर बुकिंग कराने का चलन कम हुआ है और अब ज्यादातर डील फोन पर ही पूरी हो जाती है।

तकनीक में आया बदलाव
इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार डीजे तकनीक पहले की तुलना में काफी उन्नत हो गई है। पारंपरिक डांस फ्लोर के स्थान पर अब 3डी और 5डी डांस फ्लोर शादी समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं। लाइटिंग में शार्पी, ब्लेंडर लाइट, लेजर लाइट का इस्तेमाल बढ़ा है। ड्राई आइस स्मोक, बबल मशीन, स्पाकुर्लर और स्पिन स्पाकुर्लर मशीन के साथ वेडिंग फ्लावर मशीन की मांग भी बढ़ रही है। डीजे सेटअप के साथ एलईडी वॉल का उपयोग आम हो चुका है, जिस पर गानों के वीडियो से लेकर दूल्हा-दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट तक प्रदर्शित किए जाते हैं।
विज्ञापन

ये नए ट्रेंड आए सामने
अब दूल्हा-दुल्हन की एंट्री कलाकारों के साथ विशेष स्टेज पर करवाई जा रही है। उनकी एंट्री के लिए स्पेशल थीम गेट भी बनाए जाते हैं। वहीं म्यूजिकल फेरे का नया ट्रेंड भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, ताकि फेरों के दौरान मेहमानों को बोरियत महसूस न हो। ज्यादातर परिवार अब सिर्फ शादी के लिए नहीं, बल्कि मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत जैसे कार्यक्रमों के लिए भी डीजे की बुकिंग कराने लगे हैं।
यह कहना है कारोबारियों का

अब डीजे में काफी बदलाव आया है। इसमें काफी नए आइटम जुड़ गए हैं जो शादी समारोह का और भव्य बना देते हैं। इन नए आइटम की काफी डिमांड है।

- नवीन कुमार, नशा इवेंट।

अब एक सामान्य डीजे की बुकिंग 18-20 हजार से शुरू होती है तो यह एक लाख से ऊपर तक चली जाती है। डीजे की तकनीक में काफी बदलाव आया है। लोगों को भी नई तकनीक लुभा रही है।

- विकास शर्मा, प्रिंस डीजे।

वैसे अब साल भर डीजे की बुकिंग रहने लगी है। मगर शादियों के सीजन में डीजे का ज्यादा मांग होती है। कई बार तो इतनी बुकिंग आ जाती है कि हमें लोगों को मना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन


- कमल सैनी, डीजे ढोल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें