फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर स्टंट करते दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भवन के पास होली पर रंग के दौरान बाइक पर स्टंट करना दो दोस्तों के लिए जानलेवा साबित हुआ। स्टंट करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जबकि एक को इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

पुलिस के अनुसार  सोमवार को फाग के दिन रंग खेलते हुए अमर विहार कॉलोनी का दीपक (22),  बिजली बोर्ड क्वार्टर निवासी जयसिंह (24) और चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सोनू (25) बुलेट पर राजगढ़ रोड पर स्टंट करते हुए जा रहे थे। स्टंट करते हुए बाइक का संतुलन बिगड़ गया  और बाइक कांग्रेस भवन के पास डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन


दुर्घटना में दीपक और जयसिंह के सिर बिजली के खंबे से जा टकराए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

अमर विहार कॉलोनी निवासी दीपक घर में सबसे बड़ा था और कुछ दिनों पहले ही उसने बुलेट खरीदी था। उसी को लेकर वह अपने दो दोस्तों जयसिंह और सोनू के साथ फाग खेलने के लिए निकला था।

दीपक के पिता घनश्याम जवाहर नगर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। दीपक स्टेशनरी की दुकान में काम करता था। जयसिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता जोगिंद्र बिजली निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं तथा वह स्वयं प्राईवेट फर्म में नौकरी करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें