फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरों-स्कूलों के ऊपर मंडरा रहे मौत के तार हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार सर्कल में आवासीय कॉलोनियों में घरों-स्कूलों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें हटाईं जाएंगी। इससे हर पल हादसे के साये में जीने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने करीब चार करोड़ से होने वाले इस कार्य की मंजूरी दे दी है। अगले छह महीने में काम पूरा करने की योजना है। सबसे पहले खतरनाक श्रेणी में आने वाली लाइनों को हटाया जाएगा और 11 मीटर के 801 व 9 मीटर के 114 खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हिसार सर्कल में घराें और स्कूलों की छतों के ऊपर से गुजर रहीं 126 बिजली लाइनों को चिह्नित किया था। पहले चरण में 52 लाइनों को शिफ्ट कर दिया गया। दूसरे चरण में अब 74 लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इनमें 13 लाइनों को डेंजर जोन में रखा गया है। इन्हें सबसे पहले हटाया जाएगा। इनमें मॉडल टाउन एक्सटेंशन, महाबीर काॅलोनी, शिव नगर, पटेल नगर, आजाद नगर, बारह क्वार्टर एरिया, कृष्णा नगर, बैंक काॅलोनी एरिया में घरों के ऊपर से गुजर रहीं लाइनें शामिल की गईं हैं।
दो साल से चल रही कवायद
बिजली निगम लाइनों को हटाने के लिए 2024 से प्रयास कर रहा है। वर्ष 2024 में लोकसभा-विधानसभा और 2025 में नगर निगम चुनाव की आचार संहिता के चलते प्रक्रिया को रोकना पड़ा। इसके साथ ही चार बार टेंडर मांगने के बावजूद किसी कंपनी ने आवेदन नहीं किया था। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में तत्कालीन बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सभी आवासीय कॉलोनियों में घरों-स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों को शिफ्ट करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इन काॅलोनियों में हाईटेंशन लाइनों से खतरा
हिसार में पड़ाव चौक, मॉडल टाउन, मुलतानी चौक, छबील दास की गली, गांधी चौक, ऑटो मार्केट, पठाना मोहल्ला, न्यू मॉडल टाउन, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन, औद्योगिक नगर, राजगढ़ मोहल्ला, बड़वाली ढाणी, जयदेव नगर, तेल डिपो रोड, डबल फाटक एरिया, पुष्पा कॉम्पलेक्स, पीएलए मार्केट, कैमरी रोड, बस स्टैंड, सिटी थाना रोड, मोरी गेट, सैनियान मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, नई सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी, सेक्टर 1-4, सेक्टर 9-11, सेक्टर-14, डाबड़ा चौक और ठंडी सड़क रोड।


11 केवी फीडर की लाइनों को किया जाएगा शिफ्ट
11 केवी फीडर रमहाबीर कॉलोनी, रेलवे रोड, मधुबन पार्क, नवदीप काॅलोनी, कृष्णा काॅलोनी, ओल्ड एचएयू कैंपस, शिव नगर, मॉडल टाउन, पटेल नगर, आजाद नगर, जहाजपुल और एमजी क्लब फीडर विश्वकर्मा कॉलोनी से जुड़ीं लाइनों को हटाया जाएगा।
घरों-स्कूलों की छतों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनों को बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए एजेंसियों से आवेदन लिए गए हैं। जल्द ही काम सौंप दिया जाएगा। करीब छह महीने में काम पूरा हो जाएगा। पहले चरण में खतरनाक स्थिति वाली 13 लाइनों को शिफ्ट कराएंगे। - एफआर नकवी, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें