फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाड्डे का सितम...सता रहा जोड़ों का दर्द, नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोज आ रहे 150 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ठंड में अक्सर जोड़ों में दर्द, अकड़न की समस्या होने लगती है। गठिया, जोड़ों की कमजोरी या किसी पुरानी चोट से पीड़ित लोगों में यह समस्या अधिक होती है, लेकिन सही देखभाल और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके इस दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब 150 मरीज जोड़ों व कमर दर्द का उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। ठंड में जोड़ों के अंदर की मांसपेशियों और ऊतक सख्त हो जाते हैं, जिस कारण से जोड़ों में दर्द होने लगता है। पहले बुजुर्गों को अधिक दिक्कत रहती थी, लेकिन अब युवा भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। चिकित्सक ठंड से बचने के साथ योग और व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।
डॉ. कौशिक ने बताया कि सर्दी में अन्य बीमारियों के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी न मिलने से यह परेशानी होती है। सुबह-शाम की ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने व्यायाम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

यही कारण है कि गठिया, रुमेटाइड आर्थराइटिस व जोड़ दर्द के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाथ-पैर, घुटने व कंधे समेत तमाम जोड़ों से राहत के लिए फिजियोथेरेपी विभाग में रोगियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। ठंड में हड्डियों में अकड़न से रक्त संचार कम होने से परेशानी बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में लोगों के जोड़ों व हड्डियों में दर्द होने लगता है, क्योंकि नसें सिकुड़ जाती हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए ऊनी वस्त्र पहनें, गर्म भोजन करें। बुजुर्ग घर से कम निकलें। मरीजों को व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें