हिसार। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण अर्बन एस्टेट में बरसाती नाला निर्माण परियोजना है। नौ करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए निगम अब तक लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और जरूरी अनुमति नहीं ले पाया है।
इस कारण दिल्ली रोड के साथ लोहे की पाइपलाइन बिछाने का काम अटक गया है। निगम ने परियोजना शुरू करते समय इस औपचारिकता को पूरा करने पर ध्यान नहीं दिया जबकि सड़क बीएंडआर के अधिकार क्षेत्र में आती है।
दीर्घकालिक जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार की गई इस योजना के तहत अर्बन एस्टेट से मुख्य निकासी तक बरसाती नाले का विस्तार किया जाना है। इसके लिए सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के आवास से डाबड़ा चौक होते हुए जिंदल चौक तक दिल्ली रोड के समानांतर लोहे की पाइपें बिछाई जानी हैं। इन्हें आगे मुख्य डिस्पोजल लाइन से जोड़ा जाएगा। बीएंडआर से सड़क किनारे खुदाई और पाइपलाइन बिछाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण ठेकेदार काम आगे नहीं बढ़ा पा रहा है।
विभागों में तालमेल की कमी से अटका काम
परियोजना की रूपरेखा और डिजाइन तैयार करते समय निगम अधिकारियों को पता था कि दिल्ली रोड बीएंडआर के अधिकार क्षेत्र में आती है। इसके बावजूद शुरुआत में एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। अब अर्बन एस्टेट की तरफ पाइपलाइन बिछाने का दो जोन का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य दिल्ली रोड के पास पहुंचते ही एनओसी के अभाव में रुक गया।
इस तरह किया जाना है काम
योजना के तहत सांसद कुमारी सैलजा के आवास से डाबड़ा चौक, फिर डाबड़ा चौक से सैनी स्वीट्स और वहां से जिंदल चौक तक लोहे की डीआई पाइपलाइन बिछाई जानी है। दूसरी ओर, अर्बन एस्टेट-टू में गीता पार्क से शाश्वत पार्क होते हुए सैनी स्वीट्स तक लोहे की पाइपें डाली जानी हैं। अर्बन एस्टेट-टू के अंदर की सड़कें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में हैं, इसलिए वहां एनओसी की जरूरत नहीं है। वहीं, दिल्ली रोड बीएंडआर के अधीन है। इस कारण वहां पाइपलाइन बिछाने से पहले विभाग से अनुमति लेना जरूरी है। एनओसी नहीं मिलने के कारण इस हिस्से में काम शुरू नहीं हो सका है।
जलभराव का फिर सताने लगा डर
अर्बन एस्टेट और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होते ही जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। सड़कों पर कई-कई फीट पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है और दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि बरसाती नाले का निर्माण पूरा होने से उन्हें इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। लेकिन काम अटकने से उनकी चिंता बढ़ने लगी है।
-
यह काम तीन जोन में पूरा किया जाना है। इनमें से दो जोन का काम पूरा हो चुका है। दिल्ली रोड के साथ लाइन बिछाने के लिए एनओसी लेने का काम कुछ ही देर का है। इसे जल्द ही ले लेंगे। परियोजना को एक साल में पूरा किया जाना है और अभी पांच महीने बाकी हैं। तय समय अवधि में काम पूरा करवा लेंगे।
— अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम हिसार
☰
Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version