फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जो बाेले सो निहाल के जयकारों के साथ अखंड पाठ शुरू

विज्ञापन
हिसार की आठ मरला काॅलोनी के बाबा जमनीदास पंचायती गुरुद्वारे में पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन
हिसार। पटेलनगर आठ मरला कॉलोनी स्थित बाबा जमनीदास पंचायती गुरुद्वारा परिसर में खालसा पंथ का 327वां सृजना दिवस मनाया जा रहा है। शुक्रवार से जो बाेले सो निहाल सत श्रीअकाल के जयकारों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सरदार सवर्ण सिंह ने सरबत की भलाई के लिए अरदास की।
विज्ञापन

19 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब में गुरुमत समागम आयोजित होगा। सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग होगा और मुख्य ग्रंथी की ओर से अरदास करवाई जाएगी। 11 बजे संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया जाएगा। 11:30 से 1:30 बजे तक रागी जत्था इंद्रजीत सिंह सिरसा वाले रूहानी कीर्तन करेंगे। इसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरता जाएगा। गुरुमत समागम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भूपेंद्र पाहवा, सरदार मक्खन सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार सुरजीत सिंह चावला, सरदार श्रवण सिंह आदि ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें