फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्य नगर डंपिंग स्टेशन की कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, बायोमेडिकल वेस्ट मिला

विज्ञापन
हिसार। सातरोड एमआरएफ का निरीक्षण करते निगमायुक्त नीरज। स्रोत निगम
विज्ञापन
हिसार। आर्य नगर डंपिंग स्टेशन मामले में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट निगमायुक्त नीरज को सौंप दी। इस रिपोर्ट के अनुसार डंपिंग स्टेशन से मिले कचरे के बैग में बायोमेडिकल वेस्ट मिला है। वहीं ग्रामीणों ने भी इस डंपिंग स्टेशन को यहां से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों आर्य नगर के ग्रामीणों ने गांव में बनाए गए डंपिंग स्टेशन के विरोध में रोड जाम किया था। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर बायोमेडिकल वेस्ट लाया जा रहा है। रोड जाम की सूचना पाकर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल मौके पर पहुंची थी। उन्होंने ग्रामीणों को बातचीत के लिए निगम कार्यालय में आने की बात कही थी।

इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था। इसके बाद ग्रामीण का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए निगमायुक्त से मिला था। इस दौरान निगमायुक्त ने अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कमेटी ने मौके का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन




कमेटी की रिपोर्ट

कमेटी की तरफ से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक डंपिंग स्टेशन पर कचरे के 8 बैग चेक किए गए थे। इनमें से 3 में बायोमेडिकल वेस्ट मिला है। इनमें सीरींज, खून की थैली आदि वेस्ट शामिल था। नियमानुसार डंपिंग स्टेशन संचालक बायोमेडिकल वेस्ट एकत्रित नहीं कर सकते। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ग्रामीण इस डंंपिंग स्टेशन को यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इसके पास ही आबादी वाला एरिया है और साथ ही में एक अस्पताल भी है।



कमेटी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट दे दी है। अब इस रिपोर्ट पर निगमायुक्त ही फैसला लेंगे। उनके फैसले के मुताबिक ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-शालिनी चेतल, अतिरिक्त आयुक्त
-
एमआरएफ सातरोड से नियमित रूप से कचरा न उठाने पर नाराजगी जताई

हिसार। निगमायुक्त नीरज ने सोमवार को सातरोड के एमआरएफ (मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से नियमित रूप से कचरा न उठने पर नाराजगी जताई। साथ ही रोजाना रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। सेंटर के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि यहां नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही थी और कचरे का भी सही ढंग से प्रबंधन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सेंटर में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। निगमायुक्त नीरज ने एजेंसी के वाहनों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एजेंसी के सभी वाहन निर्धारित रूट पर ही चलें। अतिरिक्त आयुक्त ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षणवहीं, एडीसी शालिनी चेतल ने सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण में यह पाया गया कि लगभग 80 प्रतिशत घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग वाहनों में एकत्र किया जा रहा है, जो स्वच्छता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। अतिरिक्त आयुक्त ने कॉलोनी की सड़कों की नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें