फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिमला व कुफरी से ठंडी हिसार की रात, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, पिछले साल से 7 डिग्री नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में रात के समय ठंड का सितम बढ़ने लगा है। हिसार की रात शिमला व कुफरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों से भी ठंडी है। यही नहीं पिछले साल के मुकाबले इस साल न्यूनतम तापमान 7 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड अपने और रौद्र रूप दिखाएगी।
विज्ञापन

शहर में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। इस कारण से जल्द ही धूप ने दर्शन दे दिए। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने धूप का आनंद उठाया। इस दौरान पार्कों में अच्छी चहल पहल देखने को मिली। मगर दिन ढलने के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। अंधेरा होते ही कई सड़कें सुनसान नजर आने लगीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.9 दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा शनिवार रात को शहर में अति शीत लहर की स्थिति भी रही।
-
हिसार-6.8
शिमला-9.0
कुफरी-7.6
कटड़ा-9.8
जम्मू-9.0
कसौली-10.0

पिछले साल के मुकाबले ठंड ज्यादा
अगर पिछले साल के मुकाबले इस माह में देखे तो इस बार ठंड ज्यादा है। पिछले साल 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री था जबकि इस बार यह 6.8 डिग्री है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इस बार पश्चिमी विक्षोभ जल्द आने, पहाड़ों पर जल्द बर्फबारी होने और मैदानी एरिया में भी बारिश व ओलावृष्टि के कारण ठंड का जल्द आगमन हुआ है।
विज्ञापन

-
प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट
उधर, शहर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के नीचे रहा जो यह दर्शाता है कि हवा में प्रदूषण की सिथति सहनीय है। इससे पहले कई दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के ऊपर तक चला गया था। इस कारण से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें