फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिना लाइसेंस फैक्टरी में रखा था 640 किलो केमिकल, मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
बरवाला में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम बंद फेक्टरी पर छापमार कार्रवाई के दौरान जांच करते हुए। स्रो
विज्ञापन
बरवाला/ हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड) की टीम ने वीरवार को बरवाला के मॉडल टाउन कॉलोनी में स्थित एक बंद फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की। इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में टीम ने 640 किलोग्राम केमिकल बरामद किया। इस केमिकल को बिना वैध लाइसेंस के वहां स्टोर किया गया था। बरवाला पुलिस ने फैक्टरी मालिक विनय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन कॉलोनी के वार्ड नंबर-12 में आरएस हेल्थकेयर नाम से एक फैक्टरी में अवैध रूप से केमिकल स्टोर किया गया है। सूचना मिलने के बाद वह बीडीपीओ राहुल श्योकंद, पशुपालन विभाग के डॉ. राजेश कुमार और बरवाला पुलिस टीम लेकर पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर मकान बंद मिला। इसके बाद मकान मालिक विनय कुमार और पार्षद को बुलाया गया।
ताला खोलने के बाद टीम ने फैक्टरी की तलाशी ली, जिसमें मौके से 6 छोटे-बड़े ड्रम में करीब 640 किलोग्राम केमिकल बरामद हुआ। पूछताछ में विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने फैक्टरी लगभग छह महीने पहले बंद कर दी थी। जब सीएम फ्लाइंग टीम ने लाइसेंस की मांग की, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में सामने आया कि आरएस हेल्थकेयर को 2022 तक पशुपालन विभाग से लाइसेंस मिला था। उसके बाद न तो नवीनीकरण हुआ और न ही अनुमति ली।
विज्ञापन

बरवाला थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग के डॉ. राजेश कुमार की शिकायत पर बरवाला निवासी विनय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें