बैठक की अध्यक्षता कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरिकिशन ने की। व्यापारी वर्ग के तेवर देख उकलाना के थाना प्रभारी विकास कुमार बैठक में पहुंचे। एक हमलावर की पहचान करने की जानकारी देकर उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया। अब व्यापारी वर्ग इस मसले पर बृहस्पतिवार को फिर से बैठक करेगा।
बैठक शुरू होते ही व्यापारी नेता हरिकिशन ने कहा कि रजत सोनी पर पहले 15 मई और पुन: 24 मई को बाइक सवार युवकों ने हमला किया, उकलाना पुलिस को हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई, डीएसपी ने ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने पर भी पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं की। हरिकिशन ने कहा कि हमें पुलिस पर कोई भरोसा नहीं रह गया है और अब न्याय पाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। का. हरदीप सिंह ने भी उकलाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस को हमलावरों की पहचान हो चुकी है तो फिर अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने पहले तो यह कहकर व्यापारी वर्ग की बातों को हलके में लिया कि मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो घुमां दूं और आरोपी सामने आ जाए मगर जब व्यापारियों ने आक्र ामक शब्दों का प्रयोग किया तो उन्होंने भरोसा देना पड़ा कि मैं 24 घंटे में आरोपी को काबू कर लूंगा। इस मौके पर स्वर्णजीत गिल, बलराज गर्ग, रमेश गर्ग, महेश बंसल, देवेंद्र कालड़ा, बलराज पातड़, राधाकिशन सोनी, श्यामसुंदर बंसल, मोहनलाल सोनी, डॉ. विरेंद्र दिनोदिया, विजय गर्ग, सज्जन मित्तल, सुमित जैन आदि मौजूद थे।
यह था मामला
रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान बजरंग सोनी के बेटे राजत सोनी पर 15 मई को आर्य बाजार में तब हमला किया गया, जब वह अपने घर की ओर जा रहा था। बाइक की टक्कर से रजत को गिरा दिया और फिर वार किए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए गए। 24 मई को एक बार फिर दो बाइकों पर चार युवक दुकान पर पंहुचे।