शहर के एक होटल में सरेआम कॉल गर्ल्स नचाने और उनके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण की वीडियो क्लिपिंग बनाई गई है, जो शहर भर में एंड्रोएड सेट के वाटस एप पर चलाई जा रही है। वीडियो में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग का एक अधिकारी भी शामिल बताया जा रहा है। प्रकरण में शामिल लोग दो कॉल गर्ल्स पर रुपये उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़े घराने के लोगों की इस वीडियो क्लिपिंग चर्चाएं शहर भर में जोरों पर है।
जिला पुलिस प्रशासन पर पहले ही अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित होने के आरोप लग रहे हैं। होटल-धर्मशालाओं में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोग अकसर आकर ठहरते हैं। अब तो शहर में कॉल गर्ल्स बुलाकर सार्वजनिक रूप से ग्रुप में उनके साथ जाम छलकाए जा रहे हैं। उनके साथ अश्लील हरकतें की जा रही हैं। पूरी घटना जुलाई महीने की है।
अधिकारियों के साथ इस पार्टी में शामिल एक युवा ने यह वीडियो वाटस एप पर जारी की है। इस वीडियो में पूरा मामला साफ है। दो युवतियों को झुंड में 25 से 30 लोग कभी इधर खींच रहे हैं तो कभी उधर। कभी इनके साथ अश्लील हरकत की जाती है तो कभी रुपये बरसाकर डांस। अधिकारी और रसूखदार लोगों की यह टोली साथ ही साथ जाम झलका रही है।
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल का कहना है कि पब्लिक पैलेस पर कोई ऐसी एक्टिविटी नहीं की जा सकती। रेस्टोरेंट और बेंक्वेट हाल एक पब्लिक पैलेस है। ऐसे स्थानों पर भद्दे गानों पर अश्लील डांस करना अपराध है। इसमें होटल मालिक, आयोजक और उसमें शामिल लोगों पर धारा 292, 294 अथवा 510 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस इस मामले में खुद संज्ञान ले सकती है। भारतीय दंड संहिता के अनुसार आरोपियों को तीन माह की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। होटल संचालक पर भी यही सजा और लाइसेंस तक रद हो सकता है।
रुपयों को उछालना, फाड़ना या फिर उसे नष्ट करने की स्थिति में आरबीआई भारतीय करेंसी का अपमान माना गया है। अगर कोई ऐसी हरकतें करता है तो उन पर केस दायर किया जा सकता है।
शहर में कोई हरकत हमें तो नजर नहीं आती। जब हमारे पास कोई शिकायत आती है तो हमें दिखाई देती है और फिर कार्रवाई होती है। इस मामले की भी हमें कोई सूचना नहीं है और न ही कोई शिकायत है। -राजेश लोहान डीएसपी हिसार।
मेरे पास भगाणा प्रकरण जैसे बड़े मामले हैं। सिविल लाइन एरिया और हिसार शहर डीएसपी राजेश के अंडर में हैं। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई तो बनती है। -विनोद कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर।
इस मामले को लेकर जब एसपी विकास धनखड़ से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।