फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूर्व मंत्री छत्तरपाल छोड़ेंगे ‘हाथ’

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। छत्तरपाल सिंह मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे और उसके बाद ही यह फैसला लिया जा रहा है। इससे पार्टी को हिसार में एक और झटका लगेगा।
विज्ञापन


प्रो. छत्तरपाल सिंह ने बताया कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में महेंद्रगढ़ में होने वाली भाजपा रैली में विधिवत रूप से कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके हजारों समर्थक भी महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां से उन्हें टिकट देगी वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हिसार जिले की सभी विधानसभा सीट से वे चुनाव लड़ सकते हैं।

प्रो. छत्तरपाल सिंह के प्रेस सचिव विजय ठकराल ने कहा कि मंगलवार को प्रो. सिंह ने अमित शाह से मुलाकात कर अपनी आस्था भाजपा में जताई थी। प्रो. सिंह द्वारा भाजपा में शामिल होने के फैसले से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। कांग्रेस में 2011 लोकसभा उपचुनाव और 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। पार्टी छोड़ने की यह अहम वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


यूं रहा सफर
उन्होंने कॉलेज लेक्चरर के तौर पर कॅरिअर शुरू किया था। वे यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे थे। उन्होंने 1991 से घिराय से चुनाव लड़े थे और उन्होंने उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को हराया था। 1996 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वे 326 मत से हार गए। 2000 में वे डाबड़ा से हार गए।

2005 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्ण सिंह डाबड़ा को पराजित किया। 2009 में हांसी से कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। फिलहाल वे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव है और भिवानी जिले के ऑब्जर्वर के पद पर काम कर रहे थे। प्रो. छत्तरपाल पिछले 32 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें