फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की हालत में बाजार में दौड़ाई कार, पुलिस ने चालान कर जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सदर बाजार में नशे की हालत में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में करीब तीन बाइकों को टक्कर मारी। बाइकों को टक्कर मारकर कार चालक उमरा गेट की तरफ से भागने लगा। वहां सड़क उखड़ी होने से लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान किया। साथ ही कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। कार चौपटा की तरफ से सदर बाजार में आई। छाबड़ा चौक के पास उसने दो बाइकों को टक्कर मारी। टक्कर मारकर कार चालक ने कार को उमरा गेट की तरफ मोड़ा। वहां पर सीवरेज की सफाई के लिए सड़क को उखाड़ा जा रहा था जिसके चलते कार चालक ने साथ लगती तंग गली में कार घुसाई। इस दौरान वहां भी एक बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद लोगों ने उसे बताया कि गली से कार नहीं निकलेगी। इस दौरान वहां पर जिन बाइक को टक्कर मारी थी, वह बाइक चालक पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार चालक नशे की हालत में होने के चलते पुलिसकर्मी ने कार को वहां से निकाला। साथ ही चालक का चालान किया।
वर्जन

यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मशीन से जांच की तो पता चला की चालक ने शराब पी रखी थी। उसका ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान किया। साथ ही कार को जब्त कर लिया है।- अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें