फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 15 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनाने के लिए अभियान

Sun, 26 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हर पात्र नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुनीत संकल्प के साथ आगामी 15 सितंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनाने के लिए विभाग की ओर शहर के विभिन्न वार्डों, विद्यालयों, धर्मशालाओं एवं सामुदायिक केंद्रों में तिथिवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, सीएससी संचालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। यूपीएचसी चार कुतुब गेट के प्रभारी चिकित्सक एवं उनकी टीम को भी शिविरों के सफल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. परमजीत, मनोज, दीपक, जीतराम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी प्रत्येक शिविर में उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
दिन
स्थान
27 जुलाई
गुर्जर धर्मशाला
28 जुलाई
मनोचा धर्मशाला
30 जुलाई
जैन धर्मशाला
3 अगस्त
लाल सड़क स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला
4 अगस्त डीवीएन स्कूल
6 अगस्त
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय
7 अगस्त यूएएएम रामसिंह कॉलोनी
10 अगस्त
संकटमोचन मंदिर
11 अगस्त
राम मंदिर, दिल्ली गेट
13 अगस्त
यति नगर मंदिर
14 अगस्त
झंडे वाला मंदिर परिसर
17 अगस्त यूएएएम जगदीश कॉलोनी
18 अगस्त
मुल्तान कॉलोनी
20 अगस्त
कुम्हार धर्मशाला
21 अगस्त
अनाज मंडी धर्मशाला एवं शिव धर्मशाला, न्यू सुभाष नगर
24 अगस्त
सर्व जातीय धर्मशाला
25 अगस्त
मोची मोहल्ला
27 अगस्त
बाबा रामदेव मंदिर
1 सितंबर
अंबेडकर छात्रावास
3 सितंबर
बजरंग आश्रम
7 सितंबर
रामकृष्ण मंदिर
8 सितंबर
राजकीय मॉडल स्कूल, हिसार चुंगी
10 सितंबर
कम्युनिटी सेंटर
11 सितंबर
सैनी धर्मशाला
14 सितंबर
रविदास मंदिर धर्मशाला
15 सितंबर
भाटिया धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें