फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार का युवा शहीद, एनडीआरफ आईटीबीपी भठिंडा में तैनात प्रदीप का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा गांव

Fri, 14 Nov 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)

सार

साल 2012 में प्रदीप कालीरावण आईटीबीपी के माध्यम से एनडीआरएफ में भर्ती हुए थे। लगभग 13 वर्षों से सेवा दे रहे प्रदीप को वीरवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
प्रदीप कालीरावण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के गांव धीरणवास के रहने वाले प्रदीप कालीरावण, जो एनडीआरएफ की 7 नंबर बटालियन में तैनात थे, ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर तीन बजे तक गांव धीरणवास पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में प्रदीप कालीरावण आईटीबीपी के माध्यम से एनडीआरएफ में भर्ती हुए थे। लगभग 13 वर्षों से सेवा दे रहे प्रदीप को वीरवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट फेल होने से उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण भटिंडा पहुंचे। परिजन संदीप धीरणवास ने बताया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद एनडीआरएफ टीम पार्थिव शरीर लेकर गांव रवाना होगी।

ग्रामीणों के अनुसार शहीद प्रदीप के माता-पिता पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं। उनके पीछे आठ वर्षीय बेटा कुनाल और तीन विवाहित बहनें हैं। शहीद के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें