फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हत्या कर युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका

विज्ञापन
साहिल। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में घोड़ा फार्म रोड पर रेलवे लाइन पार क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंक दिया। युवक के सिर में घाव के तीन निशान मिले हैं और हाथ भी टूटा है। सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब (एफएसएल) भेजा है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजदों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू के मुताबिक मूलत: सनियाना और हाल विद्यानगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह नागोरी गेट कटला में प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पिता दो साल पहले ही गुजर चुके हैं। मां प्रेमरानी ने कॉलोनी में चाय की स्टाल कर रखी है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा साहिल (21) बालसमंद रोड पर वंशिक प्रेस में काम करता था। शुक्रवार शाम 6 बजे वह शकिन का नाम लेकर घर से गया। वह सत्य नगर की तरफ रेलवे लाइन पार स्थित शकिन की दुकान पर अक्सर जाता था।

घायल पड़े होने की सूचना मिली

राजकुमार ने रिपोर्ट में बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे उसे सूचना मिली कि साहिल रेलवे लाइन के पास घायल हालत में पड़ा है। वह अपने चचेरे भाई अजय के साथ मौके पर पहुंचा और साहिल को उठाकर रोड के दूसरी ओर बनी दुकानों के सामने लिटा दिया लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद डायल 112 और जीआरपी थाने में सूचना दी। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक तौर पर शव देखकर ऐसा लगा कि साहिल की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इस पर जीआरपी पुलिस को इत्तेफाकिया कार्रवाई का बयान दर्ज करवा दिया। राजकुमार ने बताया कि शनिवार को पता चला कि साहिल को शकिन व मोहित निवासी विद्यानगर और पोनी निवासी वसंत विहार (सत्यनगर ) ने अपनी दुकान पर बुरी तरह पीटा और मौत हो जाने पर शव रेलवे लाइन के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


शराब पिलाकर हत्या का आरोप

राजकुमार ने आरोप लगाया कि साहिल शराब पीता था। शुक्रवार शाम शकिन व अन्य ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर पीटा। उसके सिर में जिस तरह की चोटें हैं वो किसी हथियार की है। एक माह पहले भी उसे पीटा था लेकिन हमने पुलिस को सूचना नहीं दी। मेरा भतीजा उन लोगों को जानता है जिनके साथ बैठकर साहिल शराब पी रहा था।

3 मार्च को लेकर आया था नई बाइक
साहिल 3 मार्च को नई बाइक लेकर आया था। उसकी बाइक घटनास्थल के पास सुरक्षित मिली है लेकिन चाबी और उसका मोबाइल फोन गायब है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैंं।
विज्ञापन


पिछले माह में हुईं हत्याएं

- 17 फरवरी: मधुबन पार्क के सामने नगर निगम के रैन बसेरे में जींद जिले के गांव सुरबरा निवासी बलकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

- 22 फरवरी: सेक्टर 9-11 मोड़ के पास दयानंद कॉलोनी निवासी व बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई कलम सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें