फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में मिला ट्रक चालक का शव

Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान शिवनगर निवासी मुकेश कुमार कुमार के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि शव 43 साल के मुकेश कुमार कुमार है, जो शिव नगर का रहने वाला था। यह ट्रक चलाता था और 28 मार्च को घर से निकला था। जांच अधिकारी के अनुसार ड्राइवर की मौत पीलिया की बीमारी से हुई है। सदर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें