फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 8 दिन तक 900 क्यूसेक पानी छोड़ने का आश्वासन मिलने पर खोला जाम

Sun, 26 Jul 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बास में पानी दिलाने के लिए भिवानी-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाते किसान। 
विज्ञापन
बास। सुंदर ब्रांच नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को भिवानी-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि सुंदर ब्रांच नहर में लगातार आठ दिन तक 900 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद भी यदि मुख्य स्रोत से पर्याप्त पानी उपलब्ध रहा तो आपूर्ति जारी रखी जाएगी। विभाग की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने दोपहर करीब दो बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को भी किसानों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाया था। नहर में पानी छोड़े जाने के बाद जाम खोल दिया गया था लेकिन रात में फिर पानी बंद कर दिया गया। इसके विरोध में किसानों ने शनिवार सुबह 11 बजे दोबारा जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
किसान करीब तीन घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग से मौखिक आश्वासन के बजाय लिखित भरोसे की मांग की। इसके बाद सिंचाई विभाग के एक्सईएन राहुल छिल्लर, एसडीओ विकास जांगड़ा और जेई विकास यादव मौके पर पहुंचे। बास थाना पुलिस ने भी पहुंचकर स्थिति संभाली और अधिकारियों व किसानों के बीच बातचीत करवाई।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि भविष्य में नहर में पानी की आपूर्ति बाधित हुई तो बास, मदनहेड़ी, सिंघवा खास, रोशन खेड़ा, सीसर, खरबला, सोरखी सहित आसपास के कई गांवों के किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
इस अवसर पर बास मार्केट कमेटी चेयरमैन शमशेर मोर, किसान तेलु मोर, पृथ्वी सिंह, रामदिया, संदीप मोर, रमेश मोर, कृष्ण शर्मा, बिजेंद्र जागड़ा, विनोद लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें