फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने जा रही महिला से बाइक सवार युवक ने पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दयानंद कॉलेज मार्ग पर वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खरीदारी करने जा रही महिला से बाइक सवार युवक पर्स छीन फरार हो गया। पर्स में नकदी और ोबाइल फोन था। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर लिया है। शहर में कुछ दिनों से अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे हैं। तीन दिन में छीना झपटी की दो और लूट की एक वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में गुरुग्राम निवासी कुसुम ने बताया कि करीब बीस दिन पहले मायके सत्यनगर आई थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से पैदल बाजार में खरीदारी करने के लिए निकली थी। दयानंद कॉलेज मार्ग पर फाटक पार करने के बाद सामने से बाइक सवार एक युवक आया। युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जब वह मेरे पास आया तो उसने झपटा मार कर हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गया। उस समय आसपास कोई नहीं था। पर्स में एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये थे। मामले की जांच कर रहे एएसआई मुनीष कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ लेगी।
दिनदहाड़े बुजुर्ग से झपटी थी कान की बाली
शहर के कुंजलाल गार्ड में दिनदहाड़े बाइक पर सवार एक युवक ने प्रताप नगर की रहने वाली 60 वर्षीय कमलेश के एक कान की बाली छीनी थी। पुलिस इस मामले में अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से लूटे थे 40 हजार
दो दिन पहले दिन में छीना झपटी की वारदात हुई थी ,रात को कटला रामलीला मैदान में सिंगला अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर संचालक इंद्र कुमार पर चाकू से वार कर दो बदमाशों ने चालीस हजार रुपये की नकदी लूटी थी। इस वारदात को सुलझाने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें