फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एटीएम चोर गिरोह अंबाला, यमुनानगर व नूंह में कर चुका है 27 वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में दो एटीएम में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह अंबाला, यमुनानगर और नूंह में भी करीब 27 बैंक व एटीएम चोरी की घटनाएं कर चुका है। पुलिस का मानना है कि हिसार की वारदातों में भी इसी गिरोह का हाथ है। पुलिस प्रशासन ने एटीएम सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि अंबाला, यमुनानगर और नूंह में हुई चोरी की घटनाओं का तरीका हिसार की वारदातों से मेल खाता है। जांच में दोनों एटीएम की सीसीटीवी फुटेज और वारदात में प्रयुक्त वाहनों की जानकारी पुलिस के पास है। संबंधित जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पूर्व में ऐसी घटनाओं में शामिल अपराधियों की भी जांच की गई है जिसके आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी मिली है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एटीएम सुरक्षा को लेकर आरबीआई को लिखा जाएगा पत्र
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात न किए जाने के मुद्दे पर लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) से बातचीत हुई है। सभी बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यदि इसके बाद भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आंबेडकर बस्ती में 24 घंटे के लिए चार स्थायी नाके
नशा तस्करी पर कार्रवाई को लेकर एसपी ने बताया कि आंबेडकर बस्ती और पीरावाली क्षेत्र नशा तस्करी के हॉट स्पॉट हैं। आंबेडकर बस्ती में 24 घंटे के लिए चार स्थायी नाके लगाए गए हैं जिससे स्थिति में सुधार आया है। 1 जनवरी से 7 जून 2025 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 52 मामले दर्ज हुए थे जबकि इसी अवधि में 2026 में 117 मामले दर्ज किए गए। पिछले एक माह में एनडीपीएस मामलों से संबंधित करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। वहीं पिछले पांच वर्षों में डकैती के 130, लूट के 142, छीना-झपटी के 286 और एनडीपीएस के 937 मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें