एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।
हिसार। ग्राम कालीरावण स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय का नाम बदलकर अटल लाइब्रेरी लिखे जाने के विरोध में डॉ. आंबेडकर सभा, पुस्तकालय प्रबंधन समिति और अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने पुस्तकालय का मूल नाम यथावत रखने की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी हरियाणा प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर, ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर धर्मवीर कालीरावण, दलीप, रोहतास, बजरंग, हरीश, कृपाराम और विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो