फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सभा ने की नर नीलगाय को मारने के आदेश को वापस लेने की मांग

Wed, 12 Feb 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा नर नीलगाय को मारने की अनुमति प्रदान करने के कदम को अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी ने अनुचित बताया है। बैठक में सरकार के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की गई और आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान विष्णुदत्त ने कहा कि बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों द्वारा फसलों का नुकसान पहुंचाने के बारे में किसान सभा लगातार मांग उठाती रही है। बेसहारा गाय, सांड, बंदर, जंगली सूअर, नीलगाय आदि फसलों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इनके स्थायी समाधान की दिशा में योजना बनाने के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। किसान सभा मांग करती है कि आवारा पशुओं और जंगली जानवरों को नियंत्रित करने के लिए समावेशी योजना बनाई जाए। बैठक में जगतार सिंह, राजेंद्र सिंह बाटू, जोगेंद्र सिंह भ्याना, मुंशीराम, दिनेश सिवाच आदि ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें