फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: केंद्रीय कारागार एक में हवालाती पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय कारागार एक में तीन बंदियों ने हमला कर एक हवालाती को घायल कर दिया। घायल हवालाती को उपचार के लिए जेल के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने बंदी सचिन, सन्नी व संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में साबरवास गांव के मुकेश ने बताया कि हवालाती के तौर पर केंद्रीय कारागार के ब्लॉक-13 के कमरा नंबर-2 में बंद हूं। 10 फरवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे बंदी सचिन, सन्नी, संदीप और तीन अन्य बंदियों ने मिलकर अचानक हमला कर दिया। जिससे मेरे मुंह पर चोट लगी और नाक से खून बहने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने पता चलने पर किसी तरह बीच-बचाव कराया। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने घायल हवालाती का उपचार करवाया। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ पुलिस कर्मियों ने केंद्रीय कारागार से लाकर एक दूसरे घायल बंदी को मंगलवार को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस उस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें