फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ज्यादा ब्याज पर कर्ज देकर मारपीट व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध रूप से ज्यादा ब्याज पर कर्ज देने, मारपीट व धमकी देने के मामले में माल कॉलोनी निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता नवदीप कॉलोनी निवासी लव कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। फरवरी 2025 में उसने आकाश फाइनेंस लेबर चौक सेक्टर-15 कैमरी रोड स्थित कार्यालय से 30 हजार रुपये 20 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। आकाश ने तत्काल ही 2,500 रुपये काटकर रकम दी और 400 रुपये प्रतिदिन किस्त तय की। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अब तक 19 हजार रुपये वापस कर चुका था, फिर भी आकाश ने ब्याज बढ़ाकर 75 हजार रुपये की मांग की और पैसा न देने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मकान अपने नाम कराने का दबाव भी बनाया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें