फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: माओवादी गतिविधियों की साजिश से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, एनएआईए लखनऊ ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को आरोपी से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। इससे पता लगा कि वह माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहा था। वह एनआईए से छिपता फिर रहा था। हिसार पुलिस ने इस बारे में एनआईए लखनऊ को सूचना दी। इसके बाद एनएआईए लखनऊ की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि मंगलवार को हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रियांशु कश्यप पुत्र मंगल राम, निवासी ग्राम मांझीगुड़ा छत्तीसगढ़ बताया। प्रियांशु ने बताया कि वह फिलहाल रोहतक के गांव लाखन माजरा में रह रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास माओवादी संगठनों से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। इनसे पता चला कि वह माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश शामिल है। वह एनआईएस से बचता छिप रहा है। एनआईए लखनऊ को इस बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद मंगलवार को एनआईए लखनऊ की टीम हिसार पहुंची ।
एनआईए की टीम ने प्रियांशु से काफी देर पूछताछ की। उसके पास से मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री वाले दस्तावेज बरामद किए है। यह मामला प्रतिबंधित माओवादियों के कमजोर पड़ते प्रभाव को फिर से बढ़ाने की साजिश से संबंधित है। इनका मुख्य एजेंडा उपरोक्त राज्यों में कार्यकर्ताओं की भर्ती करना और संगठन को फिर से मजबूत करना था। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रियांशु कश्यप माओवादी संगठन का सदस्य है। विस्तृत जांच के लिए एनआईए लखनऊ आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें