फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रशर व्यवसायी का 16 वर्षीय बेटा फंदे से लटका मिला, 1वीं कक्षा में पढ़ाई छोड़कर कोचिंग ले रहा था माधव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मोती नगर क्षेत्र में रहने वाले क्रशर व्यवसायी राजेंद्र के 16 वर्षीय बेटे माधव ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सब्जी मंडी पुलिस चौकी की टीम ने पहुंचकर घटना की जांच की। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामफल के अनुसार, मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक माधव अपने कमरे से बाहर नहीं आया। उसकी मां हर्षा ने कमरे में जाकर देखा तो उसे शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कभी कोई परेशानी परिवार के सामने नहीं रखी :
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि माधव के पिता क्रशर व्यवसाय करते हैं और मां गृहिणी हैं। उनकी बेटी एमबीबीएस की तैयारी कर रही है। माधव ने हाल ही में 11वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़कर कोचिंग शुरू की थी। वह पढ़ाई में बहुत अधिक होशियार नहीं था। परिवार छोटा और खुशहाल था और माधव ने कभी अपनी परेशानी को परिवार के सामने नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें