हिसार। ढंढूर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थार गाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
हिसार। गांव ढंढूर के पास सोमवार दोपहर गाय के अचानक सामने आने से थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से गाड़ी हटवाई। जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई। उन्होंने मामले में कोई कार्रवाई करवाने से मना कर दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक थार में सवार होकर सिरसा में शादी समारोह में जा रहे थे। ढंढूर के पास हाईवे पर अचानक पशु सामने आ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर ग्रिल तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन गाड़ी की चपेट में नहीं आया।