फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा में टेक्सटाइल हब, इंडस्ट्रियल जोन और कैंसर अस्पताल बनाया जाए : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में गर्ग सरकार से अग्रोहा में टेक्सटाइल हब और इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल को मंजूरी देने तथा अग्रोहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता, सहयोग और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक ईंट, एक मुद्रा की परंपरा शुरू की थी। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाने और व्यापार शुरू करने में सहायता मिलती थी। महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के संपन्न लोगों को गरीब परिवारों, जरूरतमंद विद्यार्थियों, बेरोजगार युवाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

बैठक में मनोनीत पार्षद राजबीर जैन, अनंत अग्रवाल, निरंजन गोयल, राहुल गर्ग, राकेश गर्ग, सुरेंद्र जिंदल, प्रकाश मित्तल, बजरंग लाल, राकेश मिगलानी, सुभाष जांगड़ा, मुकेश मदन और सुनील सहित वैश्य समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

43वां विशाल वार्षिक मेला 25 को
गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश और प्रदेश के वैश्य समाज को और मजबूत व संगठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम में 25 अक्तूबर को 43वां विशाल वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं और वैश्य समाज के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें