फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आतंकी हमले नहीं डिगा सकते भक्तों की आस्था, अमरनाथ यात्रा में करेंगे सेवा

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटने वाले ट्रस्ट के सदस्य।  
विज्ञापन
हिसार। पहलगाम में आतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों और श्रद्धालुओं के लिए हर साल भंडारा लगाने वालों का हौसला नहीं डिगा है। सेवादारों और यात्रियों में धार्मिक उत्साह का माहौल है और जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। पिछले तीन साल से भंडारा लगा रहे श्री शिव सेवा युवा मंडल चेरिटेबल एवं वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य इस बार भी भंडारा लगाएंगे। ट्रस्ट के किसी भी सदस्य में आतंकी घटना का कोई खौफ नहीं है। उधर, शनिवार तक 610 लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान संदीप ने कहा, उनकी टीम के शिव भक्त पूरी श्रद्धा के साथ बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जाएंगे। अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधान ने बताया आतंकियों ने पहले भी कई बार हमले किए हैं। वर्ष 2018 में भी अमरनाथ यात्रा बंद करने के लिए धमकी दी गई थी। एक बार हमारे टेंट भी जला दिए थे। इसके बाद भी हम वहां से नहीं हिले और भोले बाबा की सेवा में जुटे रहे। वर्ष 2016 में जब श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया तो लोग काफी डर गए थे। कुछ श्रद्धालु कैंप में ही फंसे थे। हमने उनको हौसला दिया। इसके बाद वे लोग यात्रा को पूरी करके ही लौटे। उन्होंने बताया कि पहले टोहाना के मंडल के साथ मिलकर भंडारा लगाते थे, लेकिन पिछले तीन सालों से अलग से भंडारा शुरू किया है। हर साल भंडारे पर40 से 50 लाख रुपये खर्च आता है, जो सेवाभावी व्यक्तियों और संस्थाओं के सहयोग से इकट्ठा होता है।
हर श्रद्धालु को वीआईपी सेवा देते हैं

सदस्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट हर व्यक्ति को वीआईपी ट्रीटमेंट देता है। श्रद्धालु को खाना, गर्म पानी, बिस्तर, चाय, काफी उपलब्ध कराते हैं। उन्हें घर जैसा खाना तथा सम्मान देते हैं।
विज्ञापन

40 लोग एक ट्रक सामग्री लेकर 15 जून को रवाना होंगे
क्लब से जुड़े कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रस्ट से जुड़े 40 लोग एक ट्रक सामग्री लेकर 15 जून को रवाना होंगे। एक जुलाई तक सभी व्यवस्था पूरी कर लेंगे। उसी दिन से भंडारा शुरू करेंगे। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगी। भंडारा 1 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा।

शिव सेवक मंडल ने भंडारे के लिए ड्यूटियां लगाईं
श्री शिव सेवक मंडल की बैठक एक निजी होटल में मंडल के प्रधान डॉ. महिपाल मुंजाल की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने पहलगाम में जान गंवाने वालों श्रद्धांजलि दी और इसके बाद श्रीनगर में पैंथा चौक पर लगाए जाने वाले 14वें भंडारे की तैयारियों की रूपरेखा तय की। भंडारा 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक चलेगा। बैठक में मंडल से जुड़े सेवादारों की ड्यूटियां लगाईं गईं। डॉ. महिपाल मुंजाल ने बताया कि मंडल की ओर से अब तक 13 भंडारे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें