फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पैमाइश कर करोड़ों की जमीन पर गाड़ दिया तंबू

Sun, 03 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा की जमीन पर कब्जाधारियों को 50-50 गज जमीन फ्री में देने की एक अफवाह ने जिला प्रशासन के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी।
विज्ञापन


किसी ने गरीब लोगों को मोहरा बनाया और जबरदस्ती उनमें 50-50 गज जमीन कब्जा करने की होड़ लगवा दी। देखते ही देखते कोई झाड़ियों से बाउंड्रीवाल बनाने लगा तो किसी ने तंबू ही गाड़ लिए।

आखिर मामले की भनक हुडा को लगी तो उन्हें वहां से पुलिस सहायता के साथ बड़ी मुश्किल से खदेड़ा। मामला सेक्टर 14 पार्ट टू व सेक्टर 35 के आसपास पड़ी खाली जमीन को लेकर था।
विज्ञापन


पिछले तीन से चार दिनों में वहां सैकड़ों प्लाटों पर लोगों ने कब्जा कर लिया। जब हुडा प्रशासन ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उनका विरोध किया गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 14 के पीछ पार्ट टू और सेक्टर 35 के आसपास न्यू ऋषि नगर, चंदन नगर, आर्य नगर, पीरांवाली तक के लोग इकट्ठा हो गए।

एकत्रित लोग जहां जमीन दिखे वहीं खुद ही पैमाइश करने में लगे हुए थे। सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी था। सैकड़ों लोग इस जगह को अपनी मान चुके थे।

रसूखदारों के दम पर किया जा रहा था कब्जा
कब्जा कर रहे कुछ लोगों ने यह तक बताया कि सेक्टर 14 में झुग्गियों में रहने वाले लोगों की कुछ दिन पहले बैठक हुई थी। बैठक में रसूखदार लोग थे जिन्होंने कहा कि वे यहां कब्जा कर लें।

गरीब परिवारों के नाम पर सरकार उन्हें 50-50 गज जमीन मजबूरन दे देगी। कब्जा करवाने वाले लोगों ने यहां तक दिलासा दिया कि वे उनकी मदद करेंगे। उन्होंने उनके मोबाइल फोन नंबर व आधार कार्ड तक एकत्रित किए थे।

मौके पर पहुंचे हुडा के अधिकारी, नहीं माने तो बुलाई पुलिस
पिछले तीन चार दिन से चल रहे इस ड्रामे की सूचना किसी ने हुडा के अधिकारियों को दे दी। जानकारी होने पर एक्सईएन व एसडीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा करने वालों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


उनकी चेतावनी के बाद भी लोग बाड़ व तंबू लगाने में लगे रहे। आखिर अधिकारियों ने एस्टेट ऑफिसर को पूरा मामला बताया और पुलिस सहायता की मांग की।

एस्टेट ऑफिसर ने पुलिस प्रशासन से बात कर तुरंत फोर्स मंगवा ली। पुलिस ने जब कब्जाधारियों को वहां से खदेड़ा तो वे मौके से भाग खड़े हुए।

हुडा की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस सहायता से कब्जा हटवा दिया गया है। कब्जा करने वालों को शायद किसी ने गुमराह किया हुआ था। भविष्य में अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।
- मनीष लोहान, एस्टेट ऑफिसर हुडा हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें