हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी से किरायेदार ने दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर परिजनों ने जांच करवाई तो गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
किशोरी ने बताया कि वह अक्सर घर पर अकेली रहती हैं। माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। चार महीने पहले विकास को घरवालों ने किराये पर कमरा दिया था। युवक रेहड़ी लगाता था। तीन महीने पहले विकास घर पर आया, उस समय मैं अकेली थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाई को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पेट में दर्द होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।