फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से गिरा तापमान

विज्ञापन
शनिवार को दिन भर हल्के बादल बीच-बीच में छाते रहे। सुबह की शुरुआत भी बादलों के साथ हुई और सूर्य बादल - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए आंशिक बादलों, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिनरात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नारनौल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भिवानी का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो हिसार का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान कभी-कभार बादल छा सकते हैं। इसके बाद 15 मार्च से मौसम के साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 29.6 13.6
भिवानी 29.9 16.2
हिसार 30.5 13.2
करनाल 29.0 12.4
नारनौल 30.0 11.8
रोहतक 28.7 14.6
सिरसा 29.6 14.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें