हिसार। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 55 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 147 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04717/04718, हिसार-तिरुपति विशेष रेलसेवा में हिसार से चार से 25 जुलाई तक एवं तिरुपति से छह से 27 जुलाई तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।
ट्रेन संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा एक से 31 जुलाई तक द्वितीय साधारण श्रेणी के पांच डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर रेलसेवा में हिसार से एक से 31 जुलाई तक एवं जयपुर से चार जुलाई से तीन अगस्त तक साधारण श्रेणी के चार डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
ट्रेन 19611/19614, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा में अजमेर से एक से 30 जुलाई तक और अमृतसर से दो से 31 जुलाई तक द्वितीय शयनयान श्रेणी के एक डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा में अजमेर से एक से 30 जुलाई तक और अमृतसर से दो से 31 जुलाई तक द्वितीय शयनयान श्रेणी के एक डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।