फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ाए अस्थायी डिब्बे, नवंबर में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटों की सुविधा, हिसार-बीकानेर ट्रेन रतनगढ़ तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और सफर में राहत मिलेगी। वहीं कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव भी किया गया है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार में हिसार से 1 से 30 नवंबर और जयपुर से 3 दिसंबर तक चार साधारण डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर में 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार साधारण डिब्बे अतिरिक्त रहेंगे।
गाड़ी संख्या 59632/59634 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी में 1 से 30 नवंबर तक पांच साधारण डिब्बे बढ़ेंगे। किसान एक्सप्रेस (14731/14732) में दिल्ली से 1 से 30 नवंबर और बठिंडा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बा अतिरिक्त रहेगा। गाड़ी संख्या 19611/19614 और 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में भी निर्धारित अवधि के दौरान एक-एक द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 25 नवंबर और 9 दिसंबर को रतनगढ़ तक चलेगी। रतनगढ़-बीकानेर के बीच यह आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर 24 नवंबर को तीन घंटे और 8 दिसंबर को ढाई घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें