फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के तापमान में 10 डिग्री तक हुई बढ़ोतरी, आज से आएगी गिरावट

Sun, 19 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को दिन के तापमान में 10 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस कारण दिन में लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अब 20 व 21 जनवरी को तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से सिर्फ आंशिक बादल छाए रहे। रविवार को भी हल्के बादल छाए रहे। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी आगे निकल गया। इस कारण से दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी आई। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 22 डिग्री से ऊपर रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, रात के तापमान 3.7 डिग्री की वृद्धि हुई। हिसार के बालसमंद व पानीपत में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 21 जनवरी की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे प्रदेश के 60 प्रतिशत एरिया में 22 व 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24 जनवरी को इस विक्षोभ के आगे निकलने से तापमान में फिर से गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-24.2-10.4
हिसार-21.3-9.0
नारनौल-19.8-6.5
भिवानी-22.0-8.9
सिरसा-20.0-8.6
करनाल-23.2-9.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें