मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। नौतपे के दूसरे दिन बुधवार को हिसार का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह प्रदेश में सर्वाधिक रहा। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान सबसे कम 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
रात्रि तापमान की बात करें तो अंबाला का रात्रि तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल का रात्रि तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और बीचबीच में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है।
विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 40.7 22.9
भिवानी 39.6 24.6
हिसार 41.8 22.7
करनाल 40.4 19.5
नारनौल 40.5 21.8
रोहतक 40.5 21.6
गुरुग्राम 40.1 22.3