फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दस वर्षों में पांचवीं बार नवंबर में तापमान 33 पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार गया, जो इस माह का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही पिछले दस वर्षों में पांचवीं बार नवंबर में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 8 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक बुधवार रात से बादल छाने की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम साफ था। इसका असर यह हुआ कि दोपहर तक धूप काफी तीखी थी। हालांकि बाद में हल्के बादल छा गए। इसके अलावा मंगलवार के मुकाबले बुुधवार को हवा की गति भी काफी धीमी रही, जिस कारण दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 व न्यूतनम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.1 व न्यूतनम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस था।
वर्ष 2001 में टूटा था रिकॉर्ड
वर्ष 2001 में 3 नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो नवंबर का अब तक का एक रिकॉर्ड भी है। हालांकि इससे पहले 4 नवंबर 1943 को भी इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। अगर पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2 नवंबर 2009 को शहर का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले दस वर्षों में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

पिछले 10 वर्षों में नवंबर में अधिकतम तापमान की स्थिति
वर्ष-तिथि-अधिकतम तापमान (सेल्सियस में)
2019-06-33.3
2018-03-33.9
2017-02-33.9
2016-11-33.0
2015-05-32.5
2014-05-31.6
2013-02-31.7
2012-11-32.3
2011-02-34.2
2010-05-32.3
2009-02-34.5
वाय गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब की श्रेणी में
उधर शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट जारी है। बुधवार को सूचकांक 250 के नीचे पहुंच गया। दिन भर इसमें कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी चलती रही। सुबह 7 बजे यह 234 पर था जो 11 बजे गिरकर 233 पर पहुंच गया। मगर शाम 6 बजे यह बढ़कर 241 पर पहुंच गया। बता दें कि सूचकांक जब 200 के नीचे जाएगा, तब जाकर स्थिति सामान्य होगी। हालांकि मंगलवार की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा था कि बुधवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी। मगर बादलवाही व हवा की गति कम होने के कारण इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आई।
विज्ञापन

दिनभर सूचकांक की स्थिति
समय-वायु गुणवत्ता सूचकांक
सुबह 7 बजे-234
सुबह 8 बजे-233
सुबह 9 बजे-229
सुबह 10 बजे-225
सुबह 11 बजे-225
दोपहर 12 बजे-233
दोपहर 1 बजे-233
दोपहर 2 बजे-232
दोपहर 3 बजे-235
शाम 4 बजे-232
शाम 5 बजे-240
शाम 6 बजे-241
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें